Self Confidence Kaise Badhaye? | आत्मविश्वास बढ़ाने के 11 Powerful Tips
दोस्तों! आत्मविश्वाश एक ऐसी चीज है जिसकी जरुरत हर इंसान को अपनी लाइफ में जरूर पड़ती है। इसके बिना कोई भी व्यक्ति जीवन में अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकता।
फिर चाहे वो जंग का मैदान हो या फिर जीवन में आने वाला कोई भी अवसर। सब कुछ आत्मविश्वाश के दम पर ही हासिल किया जा सकता है।
आत्मविश्वाश मन की असीम ऊर्जा है। कोई व्यक्ति चाहे कितना ही बड़ा ज्ञानी क्यों न हो लेकिन यदि उसमे आत्मविश्वाश की कमी है तो वह कभी भी अपने जीवन में केवल उस ज्ञान के बल पर आगे नहीं बढ़ सकता।
क्यूंकी बिना आत्मविश्वाश के वह इंसान डर जाता है और समय आने पर अपने आपको पीछे कर लेता है और इस प्रकार एक अच्छा मौका अपने हाथ से गवा देता है।
तो आखिर अपना आत्मविश्वाश कैसे बढ़ाये? इसके लिए आप ये 11 pioints जरूर फॉलो करें।
खुद पे भरोसा करें
आत्मविश्वाश के लिए सबसे जरुरी है खुद पर भरोसा होना। आप कोई भी काम करें लेकिन खुद पे भरोसा होना चाहिए।
यकीन मानिये जब आपको अपने आप पर ही भरोसा नहीं होगा तो आप उस काम को भी पूरे मन से नहीं कर पाओगे और अधूरे मन से किया हुआ काम आपको कभी भी 100 % सफलता नहीं दिला सकता।
आपसे बेहतर आपको कोई ओर नहीं जान सकता। आप अपनी खूबिया और कमजोरिया दुसरो से ज्यादा अच्छे से जानते है।
इसलिए चाहे आप कितना भी बड़ा और मुश्किल काम हाथ में ले, आप अपने आप पे भरोसा करके उस मुश्किल काम को भी और आसान बना सकते है।
और ऐसा करने से आपका Confidence आत्मविश्वाश अपने आप ही बढ़ने लगेगा।
- जीवन में सफलता पाने के तरीके – 13 Best Tips
- कामयाब होने के लिए क्या करना चाहिए ?कामयाब होने के 10 Best टोटके
छोटी छोटी सफलता का जश्न मनाये
जब भी आप किसी काम से सफल होते है तो आपको ख़ुशी मिलती है। ये छोटी छोटी खुशियाँ हमे आगे बढ़ने को प्रेरित करती है।
इससे हमारा Confidence level भी बढ़ता है। इसलिए आप जीवन में हर छोटी बड़ी ख़ुशी का जश्न मनाये।
हमेशा खुश रहें
जब कोई इन्सान खुश होता है तो वो positive सोचने लगता है उसके दिमाग से नकारात्मक बाते दूर होने लगती है और इस प्रकार उसका आत्मविश्वाश अपने आप ही बढ़ने लगता है।
एक खुश मिजाज और Energetic इंसान से हर कोई दोस्ती करना पसंद करता है क्यूंकि सामने वाले व्यक्ति को पता है कि आप खुश है तो आपका confidence level भी High ही होगा।
4. नकारात्मक लोगो से दूर रहें:
नकारात्मक सोच रखने वाले लोगो का confidence level बहुत कम होता है। ऐसे लोग हर काम में कोई न कोई कमी जरूर निकाल लेते है। उन्हें हर काम असंभव ही लगता है।
अगर आप ऐसे लोगों के साथ समय बिताते हो तो उनकी बातें कही न कही आपको भी जरूर प्रभावित करेंगी। ऐसे लोग लोग अपने विचारो से दुसरो को भी Demotivate करने का काम करते है।
इसलिए ऐसे लोगों के साथ रहने से कोई फायदा नहीं है और भलाई इसी में है कि आप जितना जल्दी हो सके ऐसे लोगो से दूरियां बना ले।
- हमेशा खुद को Motivate कैसे रखे – (8 Best & Powerful Tips)
- अपने माइंड को रिलैक्स कैसे करें? ये 8 Best Tips जरूर अपनाये
अपनी Skill बढ़ाते जाये
जीवन में आगे बढ़ने और Successful होने के लिए हमे अपने अंदर Skill Develope करनी होती है। इसी से हम अपनी लाइफ के Best Achievement को हासिल कर सकते है।
यानि कहने का मतलब ये है कि skill बढ़ाकर हम किसी भी काम को सफलतापूर्वक पूरा कर सकते है। इससे हमे खुशी मिलेगी और हमारा Confidence level भी बढ़ेगा।
6. निराश न हो और अपना सबसे अच्छा Performence याद करें:
जीवन में कई बार ऐसे मौके भी आते है जब हम किसी काम में फेल हो जाते है और निराश होकर बैठ जाते है। ऐसे में हमारा आत्मविश्वाश डगमगाने लगता है।
हमे लगता है कि इस काम को कर ही नहीं सकते या हम इसके लिए बने ही नहीं है आदि।
लेकिन दोस्त! आप अपना वो गुजरा हुआ पल याद करो जब आपने कोई न कोई बेस्ट काम किया था जिसके लिए सबने आपकी खूब तारीफ भी की थी।
हम सबके जीवन में ऐसे पल आये है और मुझे उम्मीद है कि आपके जीवन में भी कोई न कोई ऐसा समय जरूर आया होगा।
उस पल को फिर से याद करते ही आपके अंदर एक अजीब सा जोश आ जाता है और आप आत्मविश्वाश से भर जाते हो।
- Hoshiyar Kaise Bane | अपने आपको होशियार कैसे बनाये -20 Best Tips
- कामयाब होने के लिए क्या करना चाहिए? (ये हैं 10 Best Tips)
समय का सदुपयोग करें
समय की क़द्र करे इसका सदुपयोग करना सीखे। इसलिए आपके जितने भी जरुरी काम हैं उन्हें आप अपने निश्चित समय पर पूरा करने का प्रयास करे।
इससे कई फायदे होंगे जैसे- आपके पास कोई भी जरुरी काम pending नहीं होंगे आपका मन भी खुश होगा और अंततः आपका आत्मविश्वाश भी बढ़ने लगेगा।
छोटे छोटे लक्ष्य बनाये और आगे बढ़ते जाये
एक बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए आप उसे कई छोटे छोटे भागो में बांटे और एक dead line फिक्स करके उन पर काम करना शुरु करे।
आप देखेंगे कि आप कितनी आसानी से उन्हें पूरा कर लेते हो। ये ट्रिक धीरे धीरे आपको अपने लक्ष्य के करीब ले जाती है और आपका Confidence Level बढ़ता जाता है।
- जिंदगी में हमेशा खुश कैसे रहे | Khush Kaise Rahe?
- Current Affiars जल्दी याद कैसे करे | याद करने का Best तरीका
फेल होने का डर मन से निकाल फेंके
क्या मै सक्सेसफुल हो पाउँगा? और यदि मैं इसमें फैल हो गया तो ???? कुछ ऐसे ही सवाल कई लोगो के मन में भी आते है। और इस डर के कारण वो अपना कोई भी काम शुरू करने से पहले ही give up कर जाते है।
ऐसी प्रवृत्ति के लोगो के मन में असफलता का एक अनजाना डर बैठ जाता है और धीरे धीरे उनका आत्मविश्वाश कम होने लगता है। और फिर वो कोई भी काम शुरू करने से डरने लगते है।
इसलिए दोस्त अगर आपके अंदर ऐसी बात है तो आप आज से ही इस डर को अपने अंदर से निकाल फेके। और अपने ऊपर पूरा भरोसा रखे।
- कामयाब होने के लिए क्या करना चाहिए? (ये हैं 10 Best Tips)
- हमेशा खुद को Motivate कैसे रखे? (8 Best & Powerful Tips)
लोगों की बातों को दिल पे न ले
अक्सर किसी भी काम को करने से पहले हमारे मन में ये बात आती है कि लोग क्या कहेंगे, कही लोग मेरा मजाक न बनाने लग जाये।
और इसी डर के मारे हम अपना काम शुरू करने से पहले ही घबराने लगते है। तो मित्र! बात ये है कि लोगों की जुबान तो हम बंद नहीं कर सकते न। आखिर लोगों का काम है कुछ भी कहना।
आज इसकी कमी निकलना तो कल उसकी। और हां ऐसे लोगों को अपनी बात से पलटी मारते हुए भी देखा सकता हैं।
जैसे कि जब तब आप Unsuccessfull है तब तक लोग आपकी बुराई करेंगे और आपका मजाक बनाएंगे।
लेकिन जैसे ही अपने अपने काम में झंडे गाड़ेगे यानि सफलता प्राप्त करेंगे वैसे ही ये लोग आपकी तारीफ करने लगेंगे।
कुछ लोग कहेंगे कि इस पर तो मुझे पहले से यकीन था कि ये अपनी लाइफ में कुछ बड़ा करेगा।
इस प्रकार समय और परिस्थितियों के अनुसार लोगों के विचार बदलते रहते हैं। तो लोगों की बातों को दिल पे क्यों लेना।
अपनी बॉडी लैंग्वेज और ड्रेसिंग सेंस में सुधार लाते रहे
अपनी बॉडी लैंग्वेज और ड्रेसिंग सेंस ये भी कही न कही आपके Confidence Level को प्रभावित करता है। इसलिए आप अपने उठने, बैठने, बात करने का तरीका और बेहतर बनाने की कोशिश करे।
आप अपनी बॉडी पर फिट और जँचने वाले कपडे पहने ताकि आप और भी ज्यादा आकर्षक और कॉन्फिंडेंट नजर आये।ऐसा करने से आप खुद में ही काफी बदलाव देखेंगे और आप पहले से ज्यादा आत्मविश्वाशी बन जायेंगे।
और आखिर में,
मैं उम्मीद करता हूँ दोस्तों आपको ये लेख (Self Confidence Kaise Badhaye) पसंद आया होगा और इससे आपको कुछ तो जानकारी मिली होगी।
इस जानकारी को अपने दोस्तों, परिचितों में जरूर शेयर करें और आपके अनमोल विचार हमे कमेंट द्वारा जरूर बताये।
आप ये भी पढ़े :
- मानसिक तनाव कैसे दूर करे | 9 Best टेंशन दूर करने का मंत्र
- Society में अपनी Value कैसे बनाये? (7 Best Tips)
- घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें?- ये हैं 7 Best तरीके
- एग्रीकल्चर में करियर कैसे बनायें
- स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन
लाखों लोगों की ज़िंदगी बदलने वाली Best Selling Self-Help Books
✔ Amazon पर उपलब्ध (Trusted & Verified)






Sir aapki post or aapke work ne mujhe bahut inspire Kiya hai aapse inspire hokar mene bhi blogging shuru ki hai aapse ek backlink lene ka try kar raha hu aapse ummid hai ki aap approved kar denge