Khud Ko Behtar Kaise Banaye? | अपने आप को Improve करने के 7 आसान तरीके
दोस्तों! हर कोई चाहता हैं कि उसकी लाइफ पहले से ज्यादा और बेहतर हो। उसे हर वो चीज मिले जिसके वो सपने देखता हैं जैसे- समाज में उसे खूब मान सम्मान, इज्जत मिले, तरक्की मिले, उसकी काबिलियत की हर कोई तारीफ करें।
कुल मिलाकर कहें तो सामाजिक और आर्थिक रूप से वो एक बेहतर जीवन जी सकें। लेकिन अब बात आती हैं कि Khud Ko Behtar Kaise Banaye? या अपने आपमें self improvement kaise करें? ऐसा कौनसा तरीका हैं जिससे खुद को पहले से बेहतर बनाया जा सकता हैं। आईये इन 7 बातों से समझते हैं-
अच्छी संगत में रहें
इंसान हो या जानवर, संगत का असर सभी पर पड़ता हैं। अगर आप गलत लोगों के साथ रहेंगे या गलत लोगों से दोस्ती करोगे तो लाज़मी हैं धीरे धीरे एक दिन आप भी उनके जैसे ही बन जाओगे। आपने कई लोगों को बात बात पे गाली देते हुए या किसी से झगड़ते हुए देखा होगा यह सब उनकी बुरी संगत का ही नतीजा होता हैं।
इसके विपरीत जब आप अच्छे और संस्कारी लोगों के साथ रहते हो तो आप भी जरूर अच्छे और संस्कारी व्यक्ति बनोगे साथ ही यदि आपमें कोई बुराई है या कोई बुरी लत हैं तो वो भी धीरे धीरे छूटती जाती हैं और आप अपने आपको और भी ज्यादा बेहतर बनाते जाते हो।
इसलिए बचपन से ही हमें अच्छी संगत वाले लोगों के साथ रहना सीखना चाहिए।
आलसी न बने
अगर खुद को पहले से better बनाना हैं तो आलस्य को हमेशा के लिए टाटा बाय-बाय करना होगा क्यूंकि अपने आपमें improvement लाने के लिए हमें मेहनत तो करनी ही होगी। आलस हमारे अंदर की सारी ऊर्जा को खत्म कर देते हैं और हमें निकम्मा बना देते हैं। फिर कोई भी initiative (पहल करना) लेने से हम कतराने लगते हैं।
इसलिए आज से ही आ लस्य त्यागो और मेहनती बनो। आप जितना ज्यादा मेहनत करोगे उतना ही शानदार Result भी पाओगे।
- अपने आपको परफेक्ट कैसे बनाये? ये 10 बेस्ट टिप्स जरूर अपनाये
- कामयाब होने के लिए क्या करना चाहिए? (ये हैं 10 Best Tips)
बुरी आदतें हमेशा के लिए छोड़ दीजिये
दोस्तों! अपने अंदर बुराई लेकर कभी भी सम्मानजनक और संतुष्ट जीवन नहीं जिया जा सकता। ये बुराई चाहे झूठ बोलने की हो या फिर किसी प्रकार का नशा (शराब, गुटखा आदि) करने की ही क्यों न हो। ये आदतें धीरे धीरे शरीर के साथ साथ मानसिक रूप से भी कमजोर करती जाती हैं।
सबसे बड़ी बात कि आपकी Dialy Life का उपयोगी समय सबसे ज्यादा इन्हीं गन्दी आदतों की वजह से व्यर्थ होता रहता हैं जो आपके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं।
अतः इसके बजाय आप अपने समय को कुछ अच्छी चीजे जानने, समझने और सीखने के लिए ही लगाए। इससे आप खुद को और ज्यादा बेहतर बना पाओगे।
आलोचनाओं पे ध्यान न दे
आपके आसपास कुछ लोग ऐसे होंगे जो बात बात पे आपकी बुराई या आलोचना करते होंगे। ऐसे लोग कुछ अच्छा काम करने में भी टोका टाकी ही करते हैं। कोई जिंदगी में आगे बढ़ रहा हैं तो इनको वह भी नहीं सुहाता हैं।
अतः आपको ऐसे लोगों की परवाह नहीं करनी हैं। जिस तरह से आप अपना काम कर रहे हैं बस उसी पे ध्यान लगाकर काम करते जाये और आगे बढ़ते जाये। आप हर वो काम करें जो आपकी जिंदगी को बेहतर और खुशहाल बनाता हैं।
- मानसिक तनाव कैसे दूर करे | 9 Best टेंशन दूर करने का मंत्र
- Apne Aap Ko Busy Kaise Rakhe (ये 5 Best Tips हैं बहुत काम के)
समय के साथ चलना सीखें
समय के साथ चलने से मतलब अपने आपको समय के अनुसार ढालना और update रखना हैं। समय सबसे ज्यादा बलवान होता हैं क्यूंकि चीजें समय के साथ अपना महत्व और वजूद खोती जाती हैं और जिंदगी में भी आगे वही बढ़ेगा जो समय के अनुसार अपने आपको बदलता जानता हैं।
खाली समय का सदुपयोग करना सीखे
अपने आपको और बेहतर बनाने के लिए खाली समय का सदुपयोग करना सीखें और खुद को पहले से बेहतर बनाने का प्रयत्न करें। इस दौरान आप आप कुछ ऐसी skill (हुनर) सीख सकते हैं जो आपके करियर में आपको आगे बढ़ने में मदद करे।
इसके अलावा आप कुछ नया काम भी शुरू कर सकते हैं जो आपके लिए Extra Income का source बन सकता हैं। आप जितना ज्यादा अपने आपको समय दोगे आपकी लाइफ भी उतनी ही batter बनती जाएगी।
Hard Work नहीं Smart Work करें
आज के ज़माने में हार्डवर्क के साथ आपको थोड़ा smartness के साथ भी काम करना होगा क्यूंकि मेहनत तो हर कोई करता हैं लेकिन हमेशा बाज़ी वही मारता है जो मेहनत के साथ अपने दिमाग से खेलता हैं। इसलिए पुराने ढर्रे को छोड़कर नए नए तरीके try करते रहें।
लाखों लोगों की ज़िंदगी बदलने वाली Best Selling Self-Help Books:
✔ Amazon पर उपलब्ध (Trusted & Verified)
At Last:
तो फ्रेंड्स इस पोस्ट में अपने जाना कि Khud Ko Behtar Kaise Banaye? अगर आपको ये पोस्ट पसंद आयी हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ कोई सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताये।
आप ये भी जरूर पढ़े :
- अपने माइंड को रिलैक्स कैसे करें? ये 8 Best Tips जरूर अपनाये
- आत्मविश्वाश कैसे बढ़ाये, Self Confidence बढ़ाने के 11 बेस्ट तरीके जानिए
- Hoshiyar Kaise Bane | अपने आपको होशियार कैसे बनाये -20 Best Tips
- जिंदगी में हमेशा खुश कैसे रहे | Khush Kaise Rahe?
- दुनियाँ में सबसे स्मार्ट कैसे बने? | Smart Kaise Bane- 10 Best Tips





