गेहूं की खेती की जानकारी | Gehu Ki Kheti Kaise Kare (पूरी विधि)
इस लेख में आप गेहूं की खेती की जानकारी प्राप्त करने वाले हैं साथ ही आप यह भी जानेंगे कि Gehu Ki Kheti Kaise Kare?
तो आईये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं –
गेहूं की खेती की जानकारी | Gehu Ki Kheti Kaise Kare?
गेहूं (Wheat) विश्व की प्रमुख खाद्यान्न फसलों में से एक हैं। विश्व में सर्वाधिक क्षेत्रफल पर गेहूं की कृषि की जाती है। संसार में सिंचाई का सबसे अधिक उपयोग गेहूँ की कृषि के लिए ही हुआ है।
यह मुख्यतः शीतोष्ण कटिबंधीय फसल है, परन्तु इसे उष्ण एवं उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में भी पैदा किया जाता हैं।
गेहूं की बुवाई अक्टूबर से नवंबर महीने में की जाती है तथा इसके 3 से 4 महीने बाद मार्च में कटाई की जाती है।
गेहूँ की खेती के लिए भौगोलिक परिस्थितियाँ
गेहूँ की खेती के लिए मिट्टी
गेहूं की कृषि के लिए नरम मटियार (light clay), भारी दोमट (heavy loam), या उपजाऊ काली मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती हैं।
इस मिट्टी की विशेषता ये हैं कि इसमें जल धारण करने की क्षमता सबसे अधिक होती हैं, जिससे मिट्टी में लम्बे समय तक नमी बनी रहती हैं। इस मिट्टी में छोटे एवं बड़े कण लगभग समान मात्रा में ही पाए जाते है।
इसके आलावा चिकनी मिट्टी या बलुई मिट्टी में भी गेहूँ की फसल पैदा की जा सकती हैं। गेहूँ की खेती के लिए खेत में जल निकास की उचित व्यवस्था होनी चाहिए क्यूंकि खेत में अधिक समय तक जल भराव के कारण गेहूँ के पौधे गल सकते हैं।
गेहूँ की खेती के लिए तापमान
गेहूँ की खेती के लिए समशीतोष्ण जलवायु की आवश्यकता होती है। अर्थात ठंडी एवं शुष्क जलवायु बेहतर होती है।
गेहुँ के लिए बोते समय 10० सेंटीग्रेड, बढ़ते समय 15० सेंटीग्रेड एवं पकते समय 20० सेंटीग्रेड तापमान आदर्श होता हैं। इसका अर्थ हैं न तो अधिक तापमान और न ही कम तापमान होना चाहिए। इसके लिए कम से कम 100 दिन पालारहित होना चाहिए।
गेहूं का पौधा ठंडे तापमान में अच्छी वृद्धि करता हैं। इस दौरान यदि तापमान में वृद्धि होती है तो फसल समय से पहले पक सकती हैं और इससे पैदावार में कमी हो सकती है।
लेकिन गेहूं के पौधे को पकते समय तेज धूप की आवश्यकता होती है।
Read More:
- विश्व में कृषि के प्रकार | Krishi Ke Prakar in Hindi
- अल नीनो प्रभाव क्या है | एल नीनो और ला नीना में क्या अंतर है?
गेहूँ की खेती के लिए वर्षा
गेहू की खेती के लिए 50 से 100 सेंटीमीटर वार्षिक वर्षा आवश्यक होती हैं। वर्षा के अभाव में सिंचाई के अन्य तरीके भी इस्तेमाल किये जाते है। जैसे: नहर, कुआ या नलकूप इत्यादि।
गेहूँ की खेती के लिए सिंचाई
गेहूँ की फसल के दौरान लगभग 4 से 6 बार सिंचाई की आवश्यकता होती हैं। अगर मिट्टी भारी हो तो उसमे 4 बार सिंचाई होती हैं। यदि मिट्टी हल्की हो तो लगभग 6 बार तक सिंचाई करने की जरूरत होती है।
विश्व में गेहूँ के उत्पादन क्षेत्र
गेहूँ 60० उत्तरी एवं 40० दक्षिणी अक्षांशों के बीच मुख्य रूप से उत्पन्न किया जाता है। कुल उत्पादन का 90० गेहू उत्तरी गोलार्ध एवं शेष 10 प्रतिशत दक्षिणी गोलार्ध से प्राप्त किया जाता है।
पश्चिमी यूरोप में गेहूँ की खेती का उत्पादन
सालोंभर हल्की वर्षा के बावजूद यहां गेहूँ की गहन कृषि की जाती है। गेहूँ का सर्वाधिक प्रति हेक्टयर उत्पादन इसी क्षेत्र में होता है।
फ़्रांस इस क्षेत्र का सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक तथा एकमात्र निर्यातक देश है, जहां पेरिस बेसिन गेहूं की कृषि के लिए प्रशिद्ध है। अन्य देश- डेनमार्क, नीदरलैंड, ब्रिटेन, बेल्जियम, जर्मनी।
Related Article:
- वायुमंडल किसे कहते हैं | वायुमंडल की सरंचना को समझिये
- ग्लोबल वार्मिंग क्या है? | What is Global Warming in Hindi
संयुक्त राज्य अमेरिका एवं कनाडा में गेहूँ का उत्पादन
यहाँ का प्रमुख गेहूं क्षेत्र प्रेयरी क्षेत्र है जो 1500 किलोमीटर किमी लम्बाई एवं 300-800 किमी चौड़ाई में फैला हुआ है। प्रेयरी प्रदेश के ठीक दक्षिण गेहूं का दूसरा महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहां शीतकालीन गेहूं उपजाया जाता जाता है।

कनाडा में रेड नदी की घाटी को विश्व की रोटी की टोकरी कहा जाता है। विनिपेग इस क्षेत्र की प्रसिद्द मंडी है एवं यहाँ गेहूं का व्यापार मॉन्ट्रियल पत्तन से होता है।
भूमध्यसागरीय प्रदेश में गेहूँ का क्षेत्र
यह प्रदेश गेहूं की कृषि के लिए सर्वोत्तम है इस प्रदेश में स्पेन में जमौरा प्रदेश एवं इटली में लोम्बार्डी का मैदान गेहूं की खेती के प्रमुख क्षेत्र है।
अन्य क्षेत्र
अर्जेंटीना एवं उरुग्वे का पम्पास क्षेत्र, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान में पंजाब, सिंध, दक्षिणी अफ्रीका में केप प्रान्त एवं भूमध्य सागरीय तट।
FAQ (गेहूं की खेती की जानकारी)
गेहूं बोने का सही समय कौन सा है?
उत्तर : गेहू बोने का सही समय अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से नवंबर तक का होता है।
गेहूं की फसल कब बोई जाती है और कब काटी जाती है?
उत्तर : गेहू की फसल अक्टूबर बोई जाती है। इसके 3-4 महीने बाद मार्च तक इसकी कटाई की जाती है।
गेहूं बोने से पहले क्या करना चाहिए?
उत्तर : पहली जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से तथा बाद में डिस्क हैरो या कल्टीवेटर से 2-3 जुताईयां करके खेत को समतल करते हुए भुरभुरा बना लेना चाहिए
सबसे ज्यादा पैदावार देने वाला गेहूं कौन सा है?
उत्तर : भारत में विकसित गेहूं की किस्म DBW-370 सबसे ज्यादा पैदावार देने वाली है।
गेहूं बोने के बाद कितने दिन बाद पानी देना चाहिए?
उत्तर : गेहूँ में पहली सिंचाई- बुआई के 20-25 दिनों बाद करनी चाहिए इस समय पौधे में जड़ बनने लगती हैं।
दूसरी सिंचाई- बुआई के 40-45 दिनों बाद करें इस समय कल्लों का विकास होने लगता हैं।
तीसरी सिंचाई- बुआई के 65-70 दिनों बाद करें जब तने में गांठ पड़ने लगे.
गेहूं बोने से पहले कौन सा खाद डालें?
उत्तर : गेहू बोन से पहले नाइट्रोजन-रिच खाद डालना चाहिए।
एक बीघा जमीन में कितना गेहूं हो सकता है?
उत्तर : एक एकड़ में 15 से 20 क्विंटल तक गेहू की पैदावार की जा सकती हैं।
गेहूं का कौन सा बीज सबसे अच्छा है?
उत्तर : गेहूँ का सबसे अच्छी किस्म श्री राम 303 है। इसके अलावा HD 2967, करण श्रिया और पूसा यशस्वी भी अच्छी किस्म मानी जाती है।
गेहूं की फसल कितने दिन में पक कर तैयार हो जाती है?
उत्तर : बुवाई के 120 से 125 दिनों में गेहू की फसल पककर तैयार हो जाती है।
गेहूं में कौन सी दवा डालना चाहिए?
उत्तर : स्टाम्प 30 ई. सी. (पैंडीमैथालिन). यह एक अच्छा खरपतवारनाशक हैं।
गेहूं में कितनी बार खाद डालना चाहिए?
उत्तर : हर तीन साल में एक बार खेत में देशी गोबर की खाद डालना चाहिए।
सबसे महंगा गेहूं कौन सा होता है?
उत्तर : शरबती गेहूँ सबसे प्रीमियम गेहू माना जाता है।
कौन सा गेहूं स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा है?
उत्तर : काले गेहूँ स्वास्थ्य के लिए उत्तम माने जाते है।
सबसे महंगा गेहूं का बीज कौन सा है?
उत्तर: शरबती गेहू
आप ये भी जरूर पढ़े:
- चक्रवात किसे कहते हैं? | What is Cyclone in Hindi
- Manav Vikas Suchkank Kya Hai? (HDI) मानव विकास सूचकांक
- Prithvi Ki Antarik Sanrachna | पृथ्वी की आंतरिक संरचना नोट्स
- Solar System Ki Jankari | सौरमंडल के ग्रहों के नाम और जानकारी
- 29 Interesting Facts About Solar System in Hindi , सौर मंडल के रहस्य
- अपक्षय किसे कहते है | अपक्षय के प्रकार एवं कारक | Weathering in Hindi
